गुजरात में चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, जिग्नेश मेवानी समेत 7 नेताओं को सौंपी कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी

गुरुवार, 7 जुलाई 2022 (23:37 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले गुरुवार को विधायक जिग्नेश मेवानी समेत 7 नेताओं को अपनी प्रदेश इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया।
 
पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के अनुसार, मेवानी के अलावा विधायक ललित कागाथरा, विधायक रित्विक मकवाना, विधायक अंबरीश डेर और विधायक हिम्मत सिंह पटेल को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा कादिर पीरजादा और इंद्रविजय सिंह गोहिल को भी गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
 
जगदीश ठाकोर गुजरात प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। राज्य में नवंबर -दिसंबर में विधानसभा चुनाव होना है। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए भी कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है और शशिकांत सेंथिल को वार-रूम का प्रमुख बनाया गया है। 
 
विधायक प्रियंक खड़गे को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के संचार और सोशल मीडिया विभाग का प्रमुख बनाया गया है। कर्नाटक में अगले साल के मध्य में विधानसभा चुनाव होना है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी