बलिया में सपा नेता की गोली मारकर हत्या

रविवार, 3 जून 2018 (13:42 IST)
बलिया। बलिया जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
 
पुलिस अधीक्षक एस.पी. गांगुली ने बताया कि सहतवार थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव के पास टीएस बांध पर आज तड़के स्थानीय सपा नेता मनोज सिंह (46) का लहूलुहान शव मिला। उसकी गोली मारकर हत्या की गई है। मनोज बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के पुरास गांव का रहने वाला था। 
 
उन्होंने बताया कि मनोज कल दोपहर अपने घर से निकला था। हत्या के कारणों का तत्काल पता नही चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। 
 
उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी ने हत्याकांड पर सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में जंगलराज कायम है। (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी