अब तेजस्वी बोले, भाजपा गुंडों की पार्टी

रविवार, 4 दिसंबर 2016 (15:18 IST)
पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा को गुंडों की पार्टी करार दिया और कहा कि ऐसी पार्टियों की गुंडागर्दी से ही राज्य की महागठबंधन सरकार और बिहार बदनाम हो रहा है।
 
राजधानी के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो दिन पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मचाए गए उत्पात पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तेजस्वी ने ट्वीट किया, 'गुंडों की पार्टी भाजपा बिहार में गुंडागर्दी करती है और बदनाम महागठबन्धन एवं बिहार होता है। बेशर्म, बेज़मीर...जंगलराज कौन ला रहा है।'
 
यादव ने ट्वीट के नीचे एक वीडियों का लिंक भी शेयर किया है जिसमें भाजपा कार्यकर्ता हवाईअड्डे पर घुड़सवारी के करतब करते दिखाई दे रहे हैं। (वार्ता) 

वेबदुनिया पर पढ़ें