विचित्र हादसा! बस आगे निकली, पहिए पीछे छूट गए...

शनिवार, 4 सितम्बर 2021 (19:11 IST)
अमरावती। आंध्रप्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में बड़ी ही विचित्र बस दुर्घटना हो गई। जिस समय बस चल रही थी, उसी बस के पीछे के टायर निकलकर बाहर आ गए। बस में उस समय 30 यात्री सवार थे। 
 
वेबदुनिया तेलुगु के मुताबिक दुर्घटना शनिवार को पूर्वी गोदावरी जिले के गोकवरम क्षेत्र में हुई। चलती बस के पिछले पहिए अलग हो गए और चले गए। हालांकि चालक ने तत्परता दिखाते हुए बस को अपने नियंत्रण में ले लिया। इसके चलते बड़ा हादसा टल गया। बस गोकवरम से पथकोटा जा रही थी। 
हादसे के वक्त बस में 30 यात्री सवार थे, जो कि सुरक्षित हैं। इस हादसे के बाद बस चालक ने कहा कि उनके सेवाकाल में इस तरह का यह पहला हादसा है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी