MLA के भतीजे को पीटने गई टिकटॉक स्टार कीर्ति पटेल जूनागढ़ में गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 23 दिसंबर 2022 (18:26 IST)
अहमदाबाद। गुजरात की टिकटॉक स्टार और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर कीर्ति पटेल एक बार फिर पुलिस के हत्थे चढ़ गई है। सूरत की यह विवादित सोशल मीडिया स्टार कीर्ति अपने साथियों के साथ विधायक के भतीजे जमन भयाणी को पीटने पहुंची थीं। इसी बीच, पुलिस ने कीर्ति को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
आम तौर पर विवादों में रहने वाली कीर्ति पटेल को पुलिस ने पहली बार गिरफ्तार नहीं किया। इससे पहले मई के शुरुआती सप्ताह में भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके लिए उन्हें अहमदाबाद के वस्त्रपुर पुलिस थाने जाना पड़ा था। 
ताजा मामले में कीर्ति ने जूनागढ़ जिले के भेंसाण के एक युवक जमन भयाणी को पीटने की धमकी दी थी। बाद वह अपने साथियों के साथ वहां पहुंच भी गई थी। जमन जूनागढ़ की विसावदर सीट से विधायक भूपत भयाणी के भतीजे बताए जा रहे हैं। पुलिस ने कीर्ति और उनके साथियों की गिरफ्तारी के साथ ही वाहन भी जब्त किए हैं। 
 
हालांकि भेंसाण जाने से पहले कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड कर कहा था कि भूपत भयाणी के भतीजे ने बेटियों के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया है। इसलिए मैं भेंसण जा रही हूं। यदि मुझे कुछ होता है तो इसके लिए भूपत भयाणी जिम्मेदार होंगे। वीडियो में कीर्ति ने जमन पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख