वडोदरा के पास एक बस से टकराया ट्रेलर, 6 लोगों की मौत व 15 घायल

मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022 (11:28 IST)
वडोदरा (गुजरात)। गुजरात के वडोदरा शहर की बाहरी सीमा पर अहमदाबाद-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक बस के ट्रेलर (मालवहन के लिए इस्तेमाल होने वाला ट्रक) से टकराने से 6 लोगों की जान चली गई जबकि करीब 15 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वालों में 1 बच्चा, 1 महिला और 4 पुरुष हैं।
 
उन्होंने बताया कि हादसा सुबह करीब 4.30 बजे हुआ, जब लग्जरी बस राजस्थान से सूरत (गुजरात) की ओर जा रही थी। पाणीगेट थाने के एक अधिकारी ने बताया कि राजमार्ग पर 'ओवरटेक' करने की कोशिश में बस ने ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी।
 
पुलिस उपायुक्त (जोन-3) यशपाल जगनिया ने बताया कि हादसे में 6 यात्रियों की जान चली गई जबकि 15 अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और 2 अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वालों में 1 बच्चा, 1 महिला और 4 पुरुष हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी