श्रुति पर आरोप है कि वन विभाग के नियमों का उल्लंघन किया है। अक्टूबर 2016 में श्रुति उल्फत ने कोबरा के साथ अपना वीडियो डाला था। इसके बाद मुंबई प्रादेशिक विंग के वन अधिकारियों ने कुछ पशु कार्यकर्ताओं की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। इस आधार पर बुधवार को वन अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने अभिनेत्री को गिरफ्तार कर लिया।
वीडियो अक्टूबर 2016 में सीरियल 'नागार्जुन' के प्रमोशन के लिए बनाया गया था। श्रुति ने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिससे ये वायरल हो गया। पहले प्रोडक्शन टीम ने इस वीडियो में दिख रहे कोबरा को एक स्पेशल इफेक्ट्स बताया था। इसके बाद अधिकारियों ने वीडियों को जांच के लिए कलिना फॉरेंसिक लैब भेजा गया।
बुधवार को अभिनेत्री श्रुति उल्फत और दोनों प्रोडक्शन मैनेजर को पूछताछ के लिए बुलाया गया, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि वीडियो में दिखा कोबरा असली था। सभी को कोर्ट ले जाया गया, जहां से एक दिन की कस्टडी में भेज दिया गया।