- वृद्धावस्था पेंशन के लिए वृद्धजनों को योगी सरकार ने दी सहूलियत
- प्रयागराज जिले में 1.63 लाख से अधिक बुजुर्गों को जारी हुई पेंशन
- इंद्राणी और लाल मणि के चेहरों पर आई मुस्कान
Uttar Prades News : उत्तर प्रदेश के बेसहारा, बुजुर्गों और दिव्यांगों के कल्याण के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ वक्त पर उन तक पहुंचाना योगी सरकार की प्राथमिकता है। बुजुर्गों के लिए चलाई जा रही वृद्धावस्था पेंशन योजना के आवेदन से जुड़ी प्रक्रिया के सरलीकरण के लिए सरकार ने एक और कदम उठाया है। अब पात्र लाभार्थी को बिना आवेदन किए पेंशन मिलेगी।
प्रयागराज में 1.63 लाख से अधिक बुजुर्गों तक पहुंचा योजना का लाभ
बेसहारा बुजुर्गों के लिए सरकार की वृद्घावस्था पेंशन योजना बुढ़ापे की लाठी साबित हो रही है। प्रयागराज में इसका सतत विस्तार हो रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम शंकर पटेल बताते हैं कि सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में मौजूदा वित्तीय वर्ष की दूसरी किश्त में 1,63,968 बुजुर्गों को इसका लाभ मिला है।
प्रयागराज मंडल में भी इस योजना का तेजी से विस्तार हुआ है। उत्तर प्रदेश में इस वित्तीय वर्ष के प्रथम क्वार्टर में 67,50,000 लोगों को यह पेंशन जारी की गई। इधर प्रयागराज मंडल में इस वित्तीय वर्ष के प्रथम क्वार्टर में वृद्धावस्था पेंशन पाने वाले बुजुर्गों की संख्या 5,06,375 पहुंच चुकी है।
Edited By : Chetan Gour