CM धामी ने चारधाम यात्रा को दिखाई हरी झंडी, श्रद्धालुओं से किया वादा

वेबदुनिया न्यूज़ टीम

शनिवार, 18 अप्रैल 2026 (15:21 IST)
Chardham Yatra : उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर धामी ने ऋषिकेश के ट्रांजिट कैंप से यात्री वाहनों को हरी झंडी दिखाकर चारधाम यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने श्रद्धालुओं को भरपेट भोजन उपलब्ध कराने का वादा किया।
 
मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में बने हालात को लेकर कई लोग आशंका जाता रहे हैं कि यात्रा में इसका असर पड़ेगा। भोजन आदि को लेकर समस्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि जो भी यात्रा पर आएगा उसे भरपेट भोजन मिलेगा।
गंगोत्री यमनोत्री के कपाट रविवार सुबह खुल जाएंगे। केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को और बद्रीनाथ मंदिर के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे।
 
बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक रहेगी। हिंदू, बौद्ध, सिख, जैन धर्म के श्रद्धालु दर्शन कर पाएंगे। यात्रा के लिए अब तक 18 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
edited by : Nrapendra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी