मेरठ में मुठभेड़ में मारा गया 25 हजार का इनामी दुष्कर्मी शहजाद उर्फ निक्की

हिमा अग्रवाल

सोमवार, 13 अक्टूबर 2025 (12:54 IST)
Meerut Uttar Pradesh crime News : मासूम बच्चियों से दुष्कर्म और हत्या के प्रयास जैसे जघन्य अपराधों में वांछित 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश शहजाद उर्फ निक्की सोमवार सुबह पुलिस सरूरपुर क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान ढेर हो गया। बहसूमा थाना क्षेत्र का रहने वाला शहजाद एक शातिर किस्म का अपराधी था, जिस पर 8 से अधिक गंभीर मामले दर्ज थे। शहजाद ने 5 और 7 वर्षीय 2 मासूम बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाया था और दोनों की हत्या का प्रयास भी किया था। हालांकि एक अबोध से दुष्कर्म के मामले में पांच साल की जेल काट चुका था। 
 
मेरठ एसएसपी विपिन ताडा के मुताबिक, शहजाद ने 5 और 7 वर्षीय 2 मासूम बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाया था और दोनों की हत्या का प्रयास भी किया था। हालांकि एक अबोध से दुष्कर्म के मामले में पांच साल की जेल काट चुका था। जेल से बाहर आने के बाद भी उसने अपनी हरकत नहीं सुधारी और एक अबोध बच्ची के साथ दरिंदगी की, जिससे बच्ची की हालत गंभीर हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की थी।
ALSO READ: मेरठ की छात्रा परी बनी एक दिन की डिप्टी एसपी, बेटियों के आत्मविश्वास की नई मिसाल
पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि शहजाद सरूरपुर के जंगलों में छिपा हुआ है। इस पर पुलिस टीम ने इलाके को घेर लिया। खुद को घिरा देख शहजाद ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
 
मुठभेड़ की जानकारी मिलने पर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा और एसपी देहात अभिजीत सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने इलाके को सील कर साक्ष्य जुटाए। अधिकारियों के मुताबिक, शहजाद पर दुष्कर्म, हत्या के प्रयास, धमकी और मारपीट जैसे आठ मुकदमे दर्ज थे।
ALSO READ: मेरठ की स्नेहा दीवान बनीं मिसेज इंडिया एशिया-2025 की विजेता
मेरठ पुलिस ने इसे बड़ी सफलता बताया है, क्योंकि शहजाद मासूम बच्चियों को शिकार बना रहा था। एक अबोध से दुष्कर्म मामले में 5 साल की जेल में सजा काटने के बाद भी नहीं सुधरा था। जेल से आने के बाद पुनः उसने एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। अबोध के साथ हुई इस घटना से पूरा गांव हिल गया और सड़कों पर आकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस मुठभेड़ में शहजाद के ढेर होने के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
Edited By : Chetan Gour 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी