कर्पूरी ठाकुर को भारतरत्न दिए जाने पर क्या बोले नीतीश कुमार?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मंगलवार, 23 जनवरी 2024 (23:21 IST)
What did Nitish Kumar say on Karpoori Thakur being awarded Bharat Ratna? : बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने पटना में प्रसिद्ध समाजवादी नेता एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कर्पूरी ठाकुर (Karpuri Thakur) को देश के सर्वोच्च सम्मान भारतरत्न (Bharat Ratna) से सम्मानित किए जाने के केंद्र सरकार के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की है और इसे सही निर्णय बताया।

ALSO READ: कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा भारत रत्न, JDU ने मोदी सरकार को दिया धन्यवाद
 
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अध्यक्ष नीतीश ने कहा कि दिवंगत कर्पूरी ठाकुरजी को उनकी 100वीं जयंती पर दिया जाने वाला ये सर्वोच्च सम्मान दलितों, वंचितों और उपेक्षित तबकों के बीच सकारात्मक भाव पैदा करेगा। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से दिवंगत कर्पूरी ठाकुर को भारतरत्न देने की मांग करता रहा हूं। आज कर्पूरी ठाकुरजी को दिए जाने वाले इस सम्मान से मुझे काफी खुशी मिली है और इसके साथ ही जदयू की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी