सांप के डंसने पर युवक का खौफनाक कदम, चबा-चबाकर मार डाला

रविवार, 15 अगस्त 2021 (13:44 IST)
जजपुर। ओडिशा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जजपुर जिले में एक युवक को चोट पहुंचाना सांप को महंगा पड़ गया और व्यक्ति ने सांप को ही काट लिया व्यक्ति ने सांप के डसने पर बदला लेते हुए उसे दांतों से काटकर मार दिया।
 
सांप को काटने के बाद व्यक्ति डॉक्टर के पास जाने के बजाए एक वैद्य के पास गया। लोग भी युवक की इस करतूत से हैरान हो गए। युवक ने बदले की भावना से सांप को मारा है। उसने सांप को कई बार दातों से चबाया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी