मुंबई की महिला से 19 लाख रुपए की ठगी, आरोपी YouTuber गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

रविवार, 15 जून 2025 (20:47 IST)
Mumbai woman cheated : मुंबई पुलिस ने दिल्ली के एक यूट्यूबर को 45 वर्षीय महिला को धमकाने और उससे 19 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी पीयूष कत्याल यूट्यूब पर अपने प्रैंक वीडियो के लिए जाना जाता है और उसके 5 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि वह 5 महीने पहले कत्याल के संपर्क में आई थी। तब महिला को आरोपी का एक शरारतभरा वीडियो पसंद आया, उसने इस पर टिप्पणी पोस्ट की और उसके अकाउंट को फॉलो करना शुरू कर दिया। आरोपी ने उसे ब्लैकमेल किया और उसके संदेशों और चैट को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने की धमकी दी।
 
एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी पीयूष कत्याल यूट्यूब पर अपने प्रैंक वीडियो के लिए जाना जाता है और उसके 5 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह एक महिला ने उत्तर क्षेत्र साइबर पुलिस थाने में धोखाधड़ी की शिकायत लेकर आई।
ALSO READ: निवेश योजनाओं के नाम पर 78 लोगों से 3.7 करोड़ की ठगी, 8 के खिलाफ मामला दर्ज
उन्होंने कहा कि महिला ने आरोप लगाया है कि वह पांच महीने पहले कत्याल के संपर्क में आई थी। तब महिला को आरोपी का एक शरारत भरा वीडियो पसंद आया, उसने इस पर टिप्पणी पोस्ट की और उसके अकाउंट को फॉलो करना शुरू कर दिया। अधिकारी ने बताया कि दोनों ने एक दूसरे को फोन नंबर दिए और कुछ दिन पहले कत्याल ने चिकित्सीय आपात स्थिति का हवाला देते हुए उससे पैसे मांगे।
 
महिला ने पहले तो उसे मना कर दिया, लेकिन बाद में आरोपी ने उसे ब्लैकमेल किया और उसके संदेशों और चैट को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि महिला ने कुछ समय में उसे करीब 19 लाख रुपए दिए और इसके बाद साइबर पुलिस से संपर्क किया।
ALSO READ: राम मंदिर के प्रसाद के नाम पर अमेरिका में ठगी, लूटे 10.49 करोड़, चौंका देगी ये रिपोर्ट
उन्होंने बताया कि कत्याल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उत्तर क्षेत्र साइबर पुलिस थाने की एक टीम ने उसे 12 जून को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी