आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जीवन को सुखी बनाए रखने के लिए शास्त्रों में कई अचूक नियम दिए गए हैं। अत: इन नियमों का पालन करने से मनुष्य को कभी भी दु:खों का सामना नहीं करना पड़ता, उसके जीवन में सुख-शांति हमेशा बनी रहती है। चाणक्य कहते हैं कि इन सातों को सोते (नींद) में से कभी नहीं जगाना चाहिए- राजा, शेर, सांप, छोटा बच्चा, कुत्ता, मूर्ख और डंक मारने वाले कीड़े।