gantantra diwas 2025 : यहां पढ़ें 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर देशभक्ति से भरी एक बेहतरीन कविता। यह कविता आपके मन में देशप्रेम जगा देगी और आपको हर्षोल्लास से भर देगी। पढ़ें हैप्पी रिपब्लिक डे पर हिन्दी पोयम...ALSO READ: Republic Day Parade 2025: वंदे मातरम और जन गण मन में क्या है अंतर?
छब्बीस जनवरी पर कविता
सत्य और अहिंसा का, देता जो मंत्र है
हर्षोल्लास भरा, दिवस गणतंत्र है।
आबाल वृद्ध, नर नारी के, ह्रदय में
देश प्रेम, प्रसारता, हमारा गणतंत्र है।
सेवा, समर्पण और, त्याग भरी भावना
तन मन, धन वारना, सिखाता गणतंत्र है।
नफरत बुराई बैर आदि को मेटता
जन मन में, प्यार को, बढ़ाता गणतंत्र है।
जाति मजहब के, भेद कोई, पाले नहीं
मानवता धर्म, सिखलाता गणतंत्र है।
मानवीय, मूल्यों का, दुनिया में सर्वश्रेष्ठ
संदेश, विश्व शांति का, देता गणतंत्र है।
सुख दुख के, साथी बन, भाईचारा पालें
समरसता पाठ, हमें, पढ़ाता गणतंत्र है।
सर्वजन हिताय है, सर्वजन सुखाय
प्रगति पथ पर अग्रसर, हमारा गणतंत्र है।
- ठाकुरदास कुल्हारा
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)