प्रेम कविता : तुम्हारी चाहतों में...

सर्द है हवाएं, बेदर्द बना मौसम।
तुम्हारी ही चाहतों में।
रातें गुजारते है।
 

 
करवट बदल-बदल के।
सोचते-विचारते है।
तुम्हारी ही चाहतों में।
रातें गुजारते है।
 
आती है याद जो।
छुप-छुप के बिताए थे।
तुम्हें भी याद होगा जो।
गीत गाए थे।
 
दर्द अपने दिल का।
लिख कर निकालते है।
तुम्हारी ही चाहतों में।
रातें गुजारते है। 

ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें