18000 भारतीय यूक्रेन से निकाले गए, 6400 से ज्यादा स्वदेश लौटे

गुरुवार, 3 मार्च 2022 (18:30 IST)
नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) के बीच भारत ने कहा कि 18000 भारतीयों को यूक्रेन से निकाल लिया गया है। कोई भी भारतीय छात्र यूक्रेन में बंधक नहीं है। 
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि 30 विमानों के जरिए 6400 से ज्यादा भारतीय स्वदेश लौट चुके हैं, जबकि 18000 भारतीयों को यूक्रेन से निकाल लिया गया है। पिछले 24 घंटे में 15 उड़ानें आईं, जिनमें 3000 भारतीय छात्रों को लाया गया। 
Koo App
बागची ने बताया कि अगले 24 घंटे में 18 उड़ानें आएंगी। उन्हंने कहा कि कोई भी भारतीय यूक्रेन में बंधक नहीं है। इसके साथ ही पोलैंड में मूवमेंट अच्छी तरह से हो रहा है। 
 
विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम रूस और यूक्रेन के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि एडवाइजरी के बाद भी कुछ लोगों ने खारकीव नहीं छोड़ा। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी