चिदंबरम बोले, रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत ने कूटनीतिक संतुलन बनाया, भारतीय नागरिक युद्ध के खिलाफ

शनिवार, 25 फ़रवरी 2023 (11:38 IST)
नवा रायपुर (छत्तीसगढ़)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने रूस-यूक्रेन युद्ध के 1 साल पूरे होने पर शनिवार को कहा कि भारत सरकार भले ही दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संतुलन बनाने का प्रयास कर रही हो, लेकिन भारतीय नागरिक युद्ध के खिलाफ हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि यूक्रेन युद्ध आरंभ हुए 1 साल पूरा हो गया है।
 
भारत भले ही इस युद्ध में रूस और यूक्रेन के बीच कूटनीतिक संतुलन बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन भारतीय नागरिक युद्ध के खिलाफ हैं। चिदंबरम ने इस युद्ध में हजारों लोगों के मारे जाने पर दु:ख जताया। बीते शुक्रवार को रूस के यूक्रेन पर हमले को 1 साल हो गया। इस युद्ध का अभी कोई समाधान नजर नहीं आ रहा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी