Russia-Ukraine War : यूक्रेन का रूस पर परमाणु संयंत्र कर्मचारियों के भाषण रिकॉर्ड करने का आरोप

बुधवार, 9 मार्च 2022 (11:50 IST)
लवीव (यूक्रेन)। यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री ने कहा कि यूक्रेन के एक परमाणु संयंत्र पर कब्जा कर चुकी रूसी सेना पूरी तरह थक चुके कर्मचारियों को एक संबोधन रिकॉर्ड करने के लिए विवश कर रही है जिसका वह दुष्प्रचार के लिए इस्तेमाल करना चाहती है।
 
रूसी सेना ने शुक्रवार को यूरोप के सबसे बड़े जापोरिजिया परमाणु संयंत्र पर हमला कर उसे कब्जे में ले लिया था। हमले के दौरान परिसर की एक इमारत में आग लग गई थी और एक परमाणु आपदा का खतरा पैदा हो गया था। बाद में बताया गया कि संयंत्र से किसी रेडियोधर्मी पदार्थ का रिसाव नहीं हुआ है।

ALSO READ: पूर्व मिस यूक्रेन के अमेरिका पहुंचने की कहानी सुनकर निकल जाएंगे आंसू, जिनेवा में क्यों छूटा बेटे का साथ
 
ऊर्जा मंत्री हर्मन हालुश्चेंको ने फेसबुक पर कहा कि करीब 500 रूसी सैनिक और 50 भारी हथियार संयंत्र के अंदर हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी कर्मचारी शारीरिक और मानसिक रूप से थक चुके हैं। रूस ने युद्ध को विशेष सैन्य अभियान बताया और कहा कि वह लक्षित हमले कर रहा है। हालुश्चेंको का दुष्प्रचार का संदर्भ देना ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वे बताना चाहते हैं कि रूसी सेना यह दिखाने की कोशिश कर रही है कि वह यूक्रेन के नागरिकों या बुनियादी ढांचों को खतरे में नहीं डाल रही है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी