जेलेंस्की ने किया नाटो की सदस्यता लेने से इनकार, क्या अब खत्म हो जाएगी रूस और यूक्रेन के बीच जंग?

बुधवार, 9 मार्च 2022 (10:40 IST)
कीव। रूस से जंग के 14वें दिन यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने नाटो की सदस्यता लेने से इनकार कर दिया। वे डोनेट्स्क और लुगांस्क पर भी रूस से चर्चा के लिए तैयार है। नाटो की सदस्यता को ही दोनों देशों के बीच युद्ध की जड़ माना जा रहा था। ऐसे में दोनों देशों के भी युद्ध खत्म होने की संभावना भी बढ़ गई है। 

ALSO READ: यूक्रेन को MIG-29 देना चाहता था पोलैंड, अमेरिका ने क्यों खारिज किया प्रस्ताव
जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन अब NATO की सदस्यता नहीं लेगा। उन्होंने यह भी कहा- वे दो अलग-अलग रूसी समर्थक क्षेत्रों (डोनेट्स्क और लुगांस्क) की स्थिति पर 'समझौता' करने के लिए तैयार हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी को आक्रमण शुरू करने से ठीक पहले इन दोनों को स्वतंत्र घोषित कर इन्हें मान्यता दे दी थी।
 
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने एबीसी न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि नाटो यूक्रेन को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। वह रूस के साथ टकराव से डरता है। वह ऐसे देश का राष्ट्रपति नहीं बनना चाहते, जो घुटनों के बल कुछ मांग रहा हो।

ALSO READ: जेलेंस्की ने जीता ब्रिटेन के सांसदों का दिल, मिला स्टैंडिंग ओवेशन
उल्लेखनीय है कि रूस नहीं चाहता कि यूक्रेन नाटो में शामिल हो। रूस NATO के विस्तार को एक खतरे के रूप में देखता है और  अपने दरवाजे पर नाटो की सेना नहीं चाहता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी