सबसे बड़ी गिरावट, शेयर बाजार में लोअर सर्किट, 45 मिनट के लिए बाजार बंद

शुक्रवार, 13 मार्च 2020 (09:43 IST)
मुंबई। कोरोना वायरस के कहर से दुनियाभर के शेयर बाजारों में हड़कंप का माहौल है। सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 3000 से ज्यादा अंक गिर गया। निफ्टी में भी भारी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स और निफ्टी में लोअर सर्किट लग गया। बाजार 45 मिनट के लिए बंद कर दिया गया। 
 
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में भारी तबाही हुई। 3090 अंकों की गिरावट के साथ 29688 पर पहुंच गया। निफ्टी में भी मानों भूचाल आया और यह 966 अंकों की गिरावट के साथ 8624 अंकों की गिरावट देखी गई। 
 
कोरोना के कहर से निवेशकों में बौखलाहट का माहौल है। गुरुवार को भी सेंसेक्स में 2919 अंकों की भारी गिरावट दर्ज की गई थी। लोगों के 11.26 करोड़ रुपए डूब गए थे। इससे पहले आर्थिक मंदी के दौर में मई 2008 में भारतीय बाजारों में इस तरह की स्थिति बनी थी। 
 
अमेरिकी शेयर बाजार इंडेक्स डाउ जोंस भी ओपनिंग के साथ ही 1943 प्वाइंट तक फिसल गया था। इसमें 15 मिनट तक ट्रेडिंग रोकनी पड़ी। 
 
क्या होती है लोअर सर्किट : शेयर बाजार में अगर 10% या उससे ज्यादा की गिरावट दर्ज की जाती है, तो लोअर सर्किट लग जाता है और शेयर ट्रेडिंग रोक दी जाती है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी