रूस यूक्रेन संघर्ष के बाद संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 2 प्रतिशत की तेजी

शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2022 (10:55 IST)
मुंबई। रूस-यूक्रेन संघर्ष के दीर्घकालिक जोखिमों के बीच एशियाई बाजारों में तेजी के चलते घरेलू शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 2 प्रतिशत तक की तेजी हुई। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 1,140.58 अंक या 2.09 प्रतिशत चढ़कर 55,670.49 पर और एनएसई निफ्टी 344.10 अंक या 2.12 प्रतिशत बढ़कर 16,592.05 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और एसबीआई बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।
Koo App
इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स में 2,700 अंक से अधिक की गिरावट हुई थी, जो लगभग 2 वर्षों में 1 दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। इस दौरान निफ्टी 815 अंक टूटा। इस गिरावट के चलते निवेशकों की 13 लाख करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति डूब गई।
 
शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक यूक्रेन संकट से घबराए विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 6,448.24 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस बीच ब्रेंट क्रूड वायदा 2 फीसदी की तेजी के साथ 101.20 डॉलर प्रति बैरल पर था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी