आज है महाशिवरात्रि 2021 : यहां जानिए हर प्रहर की पूजा के सबसे शुभ मुहूर्त और सरल विधि

महाशिवरात्रि 2021 शुभ मुहूर्त
व्रत विधि, 4 प्रहर के पूजन और पारण का समय 
 
 इस बार महाशिवरात्रि 11 मार्च 2021, बृहस्पतिवार के दिन है। 
 
 
महाशिवरात्रि व्रत विधि
सुबह जल्दी उठें और नित्यकर्मों से निवृत्त हो जाएं।
इसके बाद जिस जगह पूजा करते हैं, वहां साफ कर लें।
फिर महादेव को पंचामृत से स्नान कराएं। 
उन्हें तीन बेलपत्र, भांग धतूरा, जायफल, फल, मिठाई, मीठा पान, इत्र अर्पित करें।
शिवजी को चंदन का तिलक लगाएं, फिर खीर का भोग लगाएं।
दिन भर भगवान शिव का ध्यान करें, उनकी स्तुति करें।
रात के समय प्रसाद रूपी खीर का सेवन कर पारण करें और दूसरों को भी प्रसाद बांटें।
 
महाशिवरात्रि का शुभ मुहू्र्त
महाशिवरात्रि तिथि - 11 मार्च 2021, बृहस्पतिवार
निशिथ काल का समय - 11 मार्च, रात 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक
पहला प्रहर - 11 मार्च, शाम 06 बजकर 27 मिनट से 09 बजकर 29 मिनट तक
दूसरा प्रहर - 11 मार्च, रात 9 बजकर 29 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक
तीसरा प्रहर - 11 मार्च, रात 12 बजकर 31 मिनट से 03 बजकर 32 मिनट तक
चौथा प्रहर - 12 मार्च, सुबह 03 बजकर 32 मिनट से सुबह 06 बजकर 34 मिनट तक
शिवरात्रि पारण का समय - 12 मार्च, सुबह 06 बजकर 34 मिनट से शाम 3 बजकर 02 मिनट तक
महाशिवरात्रि के दिन शुभ काल के दौरान ही महादेव और पार्वती की पूजा की जानी चाहिए तभी इसका फल मिलता है। महाशिवरात्रि पर रात्रि में चार बार शिव पूजन की परंपरा है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी