सावन सोमवार को शिवजी को किस समय, कैसे और किस दिशा में मुंह करके जलाभिषेक करें?

WD Feature Desk

गुरुवार, 10 जुलाई 2025 (17:10 IST)
sawan somvar 2025 shivling : श्रावण मास के सोमवार को शिवलिंग का जलाभिषेक, पंचामृत अभिषेक और रुद्राभिषेक करने का महत्व है। यदि आप जलाभिषेक कर रहे हैं तो जानिए कि किस समय, किधर मुंह करके किस तरह से जलाभिषेक करना चाहिए। नियम से जलाभिषेक करने से ही इसका पुण्यफल मिलता है। नियम से नहीं करें तो फिर मन में अगाथ श्रद्धा होना जरूरी है।ALSO READ: सावन मास से इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, बनने जा रहा है दुर्लभ संयोग
 
दिशा:- शिवलिंग पर जल अर्पित करते समय भक्त का मुंह उत्तर या ईशान दिशा की ओर होना चाहिए क्योंकि उत्तर दिशा देवी और देवाताओं की दिशा है और ईशान दिशा शिवजी की दिशा है। पूर्व और पश्‍चिम दिशा में मुख करके भी जल चढ़ा सकते हैं परंतु अन्य दिशा में मुख करके जल न चढ़ाएं।
 
समय:-शिवलिंग पर प्रात: 5 से 11 बजे के बीच में जल अर्पित कर सकते हैं। 12 से 4 बजे के बीच जल अर्पित नहीं करते हैं। हां, यदि अभिजीत मुहूर्त इस दौरान होतो जल अर्पित कर सकते हैं। 4 के बाद प्रदोष काल में भी जल चढ़ा सकते हैं।ALSO READ: इस बार सावन सोमवार पर बन रहे हैं अद्भुत योग संयोग, 5 कार्य करने से मिलेगा लाभ
 
जलाभिषेक का तरीका:-

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी