sawan ka dusra somwar kab upay 2025: सावन का दूसरा सोमवार 21 जुलाई को रहेगा। इस दिन कई दुर्लभ योग संयोग बन रहे हैं। इसी दिन सभी सिद्धियों को पूर्ण कराने वाली कामदा एकादशी का व्रत भी रहेगा। साथ ही अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। कर्क में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बनेगा। सोमवार और एकादशी के संयोग से हरिहर योग भी बन रहा है। यानी सोमवार भगवान शिव का वार और एकादशी भगवान विष्णु के लिए। ऐसे में तुरंत 3 उपाय करें।
1. शिव अभिषेक: अभिषेक का अर्थ है कि शिवजी के चरण आदि धोने के बाद उनका स्नान करके उन्हें प्रसन्न करना। इसमें पंचामृत अभिषेक, रुद्राभिषेक, जलाभिषेक यदि कई प्रकार से अभिषेक करने के बाद पंचोपचार या षोडशोपचार पूजन करते हैं। अभिषेक करने से शिवजी तुरंत ही प्रसन्न होका आशीर्वाद देते हैं। पूरे सावन माह नित्य अपनी मनोकामना बोलकर ॐ नम: शिवाय मंत्र की 1 माला का जप करें। जप करने से आपका शिवजी से डायरेक्ट संबंध बन जाएगा। निश्चित ही शिवजी आपकी सुनेंगे और कृपा बरसाएंगे।
2. रखें एकादशी का व्रत: एकादशी का व्रत रखें। व्रत के एक दिन पहले अर्थात् दशमी तिथि के दिन सात्विक भोजन करें। प्याज, लहसुन, मांस-मदिरा, अंडा आदि का सेवन न करें। मन और तन से पवित्रता बनाए रखें। काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार से बचें। इस व्रत को विधिवत करने से आपकी सभी मनोकामना पूर्ण होगी।