श्रावण का पांचवां और अधिक मास का तीसरा सोमवार व्रत, बन रहे हैं पूजा के शुभ संयोग

Sawan somwar shubh muhurat 2023: श्रावण मास में इस बार 8 सोमवार का शुभ संयोग है। 31 अगस्त तक चलेगा सावन माह। अब तक चार सोमवार हो चले हैं और अब पांचवां सोमवार का व्रत 7 अगस्त 2023 को रखा जाएगा। अधिकमास का यह तीसरा सोमवार रहेगा। इस दिन उज्जैन में महाकाल बाबा की सवारी भी निकलेगी। इस दिन पूजा के लिए बन रहे हैं बहुत ही शुभ संयोग।
 
पूजा के शुभ मुहूर्त :-
तिथि : सप्तमी
नक्षत्र : अश्विनी 
अभिजित मुहूर्त : दोपहर 12:18 से 01:10 तक।
विजय मुहूर्त : दोपहर 02:53 से 03:45 तक।
गोधूलि मुहूर्त : शाम 07:11 से 07:34 तक।
 
शुभ संयोग : 
- इस दिन रवि योग रहेगा।
- सूर्य और गुरु एक दूसरे के नजदीक आ जाने से शुभ योग बनेगा।
- वक्री शुक्र ग्रह चंद्रमा की कर्क राशि में प्रवेश कर जाएगा।
- सर्वार्थसिद्धि योग- ( पंचांगभेद से 6 अगस्त को) Aug 07 01:43 AM- Aug 07 06:03 AM (Ashwini and Sunday).

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी