गुरु नानक देव की 10 सीख जीवन बदल देगी

बुधवार, 22 सितम्बर 2021 (15:02 IST)
सिख धर्म के संस्थापक, महान दार्शनिक गुरु, गुरु नानक देव जी से आप सभी परिचित है। उन्होंने अपने अनुयायियों को जीवन की 10  सीख या शिक्षाएं दीं जो इस प्रकार हैं- 
 
आइए जानते हैं- 
 
1. ईश्वर एक है।
 
2. सदैव एक ही ईश्वर की उपासना करो।
 
3. जगत का कर्ता सब जगह और सब प्राणी मात्र में मौजूद है।
 
4. सर्वशक्तिमान ईश्वर की भक्ति करने वालों को किसी का भय नहीं रहता।
 
5. ईमानदारी से मेहनत करके उदरपूर्ति करना चाहिए।
 
6. बुरा कार्य करने के बारे में न सोचें और न किसी को सताएं।
 
7. सदा प्रसन्न रहना चाहिए। ईश्वर से सदा अपने को क्षमाशीलता मांगना चाहिए।
 
8. भोजन शरीर को जिंदा रखने के लिए जरूरी है पर लोभ-लालच व संग्रहवृत्ति बुरी है।
 
9. सभी स्त्री और पुरुष बराबर हैं।
 
10. मेहनत और ईमानदारी से कमाई करके उसमें से जरूरतमंद को भी कुछ देना चाहिए।
 
गुरु नानक की वाणी भक्ति, ज्ञान और वैराग्य से ओत−प्रोत है। गुरु नानक देव जी की सीख यही बताती हैं कि परमात्मा एक, अनंत, सर्वशक्तिमान और सत्य है। ईश्वर सर्वत्र व्याप्त है। उनके नाम स्मरण मात्र से जीवन में सबकुछ प्राप्त होता है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी