तीरंदाजी फाइनल इंडिया गेट लॉन पर

सोमवार, 15 जून 2009 (11:41 IST)
अक्टूबर 2010 में इंडिया गेट लॉन में एक अलग तरह का नजारा देखने का मौका मिलेगा जब यह राष्ट्रमंडल खेलों की तीरंदाजी प्रतियोगिता के फाइनल में मेजबानी करेगा।

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के एक अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति ने इंडिया गेट के इस ऐतिहासिक स्थल का चुनाव तीरंदाजी प्रतियोगिता के फाइनल में लिए किया है।

सीपीडब्ल्यूडी यूरोपीय इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी के साथ मिलकर इसके लिए जरूरी सुविधा का निर्माण करेगी। इसके लिए विशेष अस्थायी निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया जाएगा।

इसके निर्माण पर लगभग 30 करोड़ रुपए का खर्च आने की उम्मीद है और यह पूरी तरह अस्थायी होगा और प्रतियोगिता के बाद इसे तोड़ दिया जाएगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें