जर्मनी में तीन महीने से फंसे आनंद आखिरकर स्वदेश लौटेंगे

Webdunia
शनिवार, 30 मई 2020 (13:52 IST)
चेन्नई। पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद शनिवार को शाम तक भारत लौट आएंगे। कोविड-19 महामारी के चलते यात्रा संबंधित पांबदियों के कारण वह तीन महीने से ज्यादा समय से जर्मनी में फंसे थे। उनकी पत्नी अरूणा ने शनिवार की सुबह कहा, ‘हां, आनंद आज स्वदेश लौट रहे हैं।’ 
 
आनंद शुक्रवार की रात फ्रैंकफर्ट से एयर इडिंया की फ्लाइट (ए1-120) में बैठे हैं और वह दिल्ली से होते हुए बेंग्लुरु पहुंचेंगे। उनके दोपहर एक बजकर 15 मिनट बेंग्लुरु पहुंचने की उम्मीद है। पांच बार के विश्व चैंपियन को कर्नाटक सरकार द्वारा जारी किए गए नियमों के अनुसार 14 दिन के पृथकवास में रहना होगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख