इंग्लैंड की हार के बाद हैरी केन का उड़ा मजाक विराट कोहली के साथ हुए ट्रोल, मीम्स देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

सोमवार, 12 जुलाई 2021 (11:42 IST)
इंग्लैंड को हराकर इटली ने 53 सालों के एक लंबे इंतजार के बाद यूरो कप पर अपना कब्जा जमाया। लंदन के ऐतिहासिक वेंबली स्टेडियम में यूरो कप का एक बहुत ही रोमांचक फाइनल मुकाबला खेला गया था, जिसे इटली ने पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से जीतकर अपने नाम किया।

फाइनल में इंग्लैंड को विजेता के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन इटली ने उनके सपने को साकार न होने दिया। 55 सालों बाद पहली बार फाइनल में पहुंचने वाली इंग्लैंड का यूरो कप जीतने का इंतजार और बढ़ गया।   

रविवार रात खेले गए फाइनल में दोनों टीमें नियमित और अतिरिक्त समय तक 1-1 से बराबरी पर थी। मैच के नतीजे के लिए पेनल्टी शूटआउट हुआ, जिसमें इटली ने 3-2 से विजय हासिल की।

फाइनल में मिली हार के साथ ही इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। हालांकि, केन की इस हार पर यूजर्स ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को भी लपेटे में ले लिया है और उन्हें भी ट्रोल कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस का ऐसा कहना है कि, हैरी केन की किस्मत भी विराट के जैसी ही है। दोनों कप्तानों के नसीब में ट्रॉफी जीतना नहीं लिखी है।

#EURO2020 #Italy #ENG#MSDhoni #ViratKohli #MEMES #Spain #harrykane pic.twitter.com/TFpAZJwzTl

— Magesh Kumar (@MageshK89851055) July 6, 2021

45 minutes of bad cricket with 10 minutes of bad football #EURO2020 #HarryKane #ViratKohli pic.twitter.com/J3GbELHfkp

— Dixit Bhanushali (@Dixitbhanu_) July 11, 2021

#EURO2020
England lost in the finals.
Virat Kohli to Harry Kane: pic.twitter.com/GUs8o1EOpw

— Harshit Joshi (@joshiiharshit) July 11, 2021

Harry Kane Virat Kohli

You all know what pic.twitter.com/ZnIuRLg7id

— Rakesh kumar Singh राकेश कुमार सिंह (@Rakeshk72798087) July 12, 2021
 

Virat Kohli was trending in India last night because there are some great people in India who blamed him for England losing #EURO2020 since he has a picture with Harry Kane.

— Vinesh Prabhu (@prabhu_vinesh94) July 12, 2021
 

गौरतलब, है कि विराट कोहली अभी तक बतौर कप्तान न तो कोई आईसीसी ट्रॉफी जीतने में कामयाब हुए हैं और न ही आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए ट्रॉफी जीत सके।   

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी