भारत के पूर्व स्टार फुटबॉल खिलाड़ी मनितोम्बी का मात्र 39 साल में निधन

रविवार, 9 अगस्त 2020 (19:09 IST)
कोलकाता। भारत के पूर्व  अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल स्टार और मशहूर फुटबॉल क्लब मोहन बागान के पूर्व कप्तान लाइशराम मनितोम्बी सिंह का मणिपुर में निधन हो गया। वह 39 साल के थे। मोहन बागान ने रविवार को इसकी जानकारी दी।
 
वह काफी दिन से बीमार चल रहे थे और उन्होंने शनिवार को आखिरी सांस ली। मोहन बागान ने कहा, 'क्लब अपने पूर्व कप्तान मनितोम्बी के निधन से काफी दुखी है। हमारी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'
 
10 जून 1981 में मणिपुर में जन्में मनितोम्बी 2003-05 तक मोहन बागान के लिए खेलते थे और 2004 में गोल्ड कप जीता था। इसके बाद वह एयर इंडिया और सालगांवकर एफसी की ओर से भी खेले।
 
मनितोम्बी ने 2002 में बुसान एशियाई खेलों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। वह भारतीय अंडर-23 टीम के भी सदस्य रह चुके हैं। वह 2002 में एलजी कप विजेता टीम का भी हिस्सा रहे थे।
 
वह 2012 से मणिपुर स्टेट लीग में खेले रहे थे। उन्होंने नेरोका एफसी के लिए खेलते हुए अपनी टीम को 2014 में पहली बार लीग खिताब जीताने में मदद की। संन्यास लेने के बाद वह मणिपुर स्टेट लीग की चैंपियन टीम AIM के मुख्य कोच बने।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी