भारतीय हॉकी टीम पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने के लिए चीन रवाना

WD Sports Desk

मंगलवार, 3 सितम्बर 2024 (18:03 IST)
भारतीय पुरुष हॉकी टीम मंगलवार तड़के एशियाई चैपियंस ट्राफी 2024 में भाग लेने के लिए चीन के हुलुनबुइर के लिए रवाना हो गयी।पेरिस ओलंपिक 2024 की कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम प्रतियोगिता में अपने खिताब को बरकरार रखने की प्रयास करेंगी। इस टूर्नामेंट में कोरिया, मलेशिया, पाकिस्तान, जापान और चीन भी शामिल है।

भारत अपना अभियान 8 सितंबर को मेजबान चीन के खिलाफ शुरू करेगा उसके बाद 9 सितंबर को जापान से खेलेगा। भारत 11 सितंबर को मलेशिया और 12 सितंबर को कोरिया से भिड़ेगा। भारत 14 सितंबर को आखिरी पूल चरण के मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ खेलेगा।

पूल की शीर्ष चार टीमें 16 सितंबर को होने वाले सेमीफाइनल में पहुंचेंगी और 17 सितंबर को फाइनल खेला जाएगा।भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने अपनी रवाना होने से पहले कहा, “पेरिस ओलंपिक के बाद थोड़े आराम के साथ टीम एशिया में सर्वश्रेष्ठ हॉकी खेलने वाले देशों से भिड़ने और अपनी क्षमता साबित करने के लिए तैयार है। पेरिस में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा लेकिन हॉकी बहुत करीबी खेल है हम अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट नहीं हो सकते। हमारा लक्ष्य हाई ऑक्टेन हॉकी खेलना और अपने खिताब बरकरार रखने पर होगा।”

The Indian Men's Hockey team left today for Men’s Asian Champions Trophy 2024 in Hulunbuir City, Inner Mongolia, China.

Send in your Best wishes in the comments section#HockeyIndia #IndiaKaGame #ACT2024
.
.
.@CMO_Odisha @IndiaSports @Media_SAI@sports_odisha @Limca_Officialpic.twitter.com/vmkhrVGMwE

— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 3, 2024
उप कप्तान विवेक सागर प्रसाद ने कहा, “इतनी कम उम्र में टीम का उप कप्तान बनना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। हालांकि हम सभी टीम में कप्तान और उप कप्तान हैं और पूरी टीम की जिम्मेदारियां एक दूसरे पर निर्भर हैं। इस बार टीम में कुछ नए खिलाड़ी हैं जिनमें अपार संभावनाएं हैं और जो प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हैं। हम अपने खिताब बचाव के लिए एक अनुकूल माहौल बनाने का पूरा प्रयास करेंगे।”(एजेंसी)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी