एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी : भारत और मलेशिया के बीच मुकाबला रहा ड्रॉ

बुधवार, 24 अक्टूबर 2018 (12:26 IST)
मस्कट। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में गत चैंपियन भारत का मलेशिया के साथ मुकाबला ड्रॉ रहा। दोनों ही टीमें एक-दूसरे पर गोल नहीं कर सकीं।


अभी तक मुकाबले में अविजीत रहा भारत पांच मैचों में दस अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। मलेशिया के भी इतने ही अंक हैं, लेकिन गोल अंतर के मामले में वह भारत से पीछे है। हालांकि भारत और मलेशिया दोनों सेमीफाइनल में पहुंच गए। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी