ISL 2023-24 : ओडिशा एफसी (Odisha FC) ने दूसरे हाफ में दागे दो गोल की बदौलत मंगलवार को यहां इंडियन सुपर लीग (Indian Super League) फुटबॉल टूर्नामेंट में पंजाब एफसी (Punjab FC) को 3-1 से हरा दिया।
ओडिशा एफसी के लिए Diego Mauricio (34वें और 68वें मिनट) ने दो गोल दागे जबकि Isak Ralte (61वें मिनट) ने एक गोल किया।
— Khel Now (@KhelNow) April 2, 2024
async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> >
पंजाब एफसी के लिए एकमात्र गोल 38वें मिनट में Madih Talal ने किया।
घरेलू मैदान पर मौजूदा सत्र में अजेय ओडिशा एफसी की टीम इस जीत से अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई है जबकि पंजाब एफसी आठवें स्थान पर बरकरार है और अंतिम प्ले ऑफ स्थान की दौड़ में बनी हुई है। (भाषा)