अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की मुमताज खान बनी सबसे चमकता युवा सितारा, FIH ने दिया अवार्ड

Webdunia
मंगलवार, 4 अक्टूबर 2022 (17:51 IST)
लुसाने: भारत की युवा हॉकी खिलाड़ी मुमताज़ ख़ान को ‘एफआईएच साल 2021-22 का उभरता हुआ महिला सितारा’ पुरस्कार से नवाज़ा गया है।

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। एफआईएच ने बताया कि मुमताज़ ने बेल्जियम की शारलोट एंग्लेबर्ट को केवल तीन अंकों से हराया। मुमताज़ को वोटिंग के बाद कुल 32.9 अंक मिले जबकि एंग्लेबर्ट 29.9 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। नीदरलैंड की लूना फोक (16.9 अंक) ने तीसरा स्थान हासिल किया।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख