घुटने की चोट के चलते रोजर फेडरर ने टोक्यो ओलंपिक से नाम लिया वापस

Webdunia
मंगलवार, 13 जुलाई 2021 (23:30 IST)
दुनियाभर के टेनिस फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, महान खिलाड़ी रोजर फेडरर इस महीने की 23 तारीख से जापान में शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा नहीं लेंगे। फेडरर ने खेलों के महाकुंभ से अपना नाम वापस लेने का फैसला किया है। रोजर फेडरर ने मंगलवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी अपने फैन्स तक पहुंचाई।

दिग्गज टेनिस खिलाड़ी ने घुटने की चोट के चलते टोक्यो ओलंपिक से अपना नाम वापस लिया है। 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा, ''विंबलडन के दौरान मुझे दुर्भाग्य से घुटने में चोट लगी, जिसके कारण मैंने फैसला लिया कि कि मुझे टोक्यो ओलंपिक से हट जाना चाहिए।''

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख