रूस ने चीन को हराकर ब्रिक्स अंडर-17 फुटबॉल में तीसरा स्थान हासिल किया

शनिवार, 15 अक्टूबर 2016 (16:32 IST)
मडगांव। रूस ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए शनिवार को यहां चीन को 2-1 से हराकर पहले ब्रिक्स अंडर-17 फुटबॉल टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल किया।
 
पं. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चीन ने 34वें मिनट में ताओ कियांगलोंग के पेनल्टी पर दागे गोल की मदद से बढ़त बनाई लेकिन इसके बाद अधिकांश समय टीम रक्षात्मक होकर खेली।
 
रूस ने दबदबा बनाया और कई मौके बनाने के बाद अंतत: 69वें मिनट में कोलेशिचेनको के गोल की मदद से बराबरी हासिल कर ली। स्थानापन्न खिलाड़ी चेलिद्जे जार्जी ने इसके बाद 84वें मिनट में रूस के लिए विजयी गोल दागा।
 
रूस को गर्म और उमसभरे हालात से सामंजस्य बैठाने में शुरू में दिक्कत हुई लेकिन टीम ने बाद में लय हासिल कर ली। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें