Australian Open में भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा का सपना टूटा

गुरुवार, 23 जनवरी 2020 (20:12 IST)
मेलबोर्न। 2 साल के लंबे अंतराल के बाद टेनिस कोर्ट पर वापसी करने वाली भारत की टेनिस सानिया मिर्जा का साल के पहले ग्रैंड स्लेम ऑस्ट्रेलियन ओपन में कुछ कर गुजरने का सपना टूट गया। मां बनने के बाद पहली बार ग्रैंड स्लैम में उतरी सानिया पिंडली की चोट के कारण बाहर हो गई।
 
सानिया और यूक्रेन की उनकी जोड़ीदार नादिया किचेनोक का महिला युगल के पहले राउंड में चीन की जोड़ी शिनयुन हान और लिन झू से मुकाबला था।

हालांकि सानिया और किचेनोक की जोड़ी शिनयुन और लिन की जोड़ी से 2-6, 0-1 से पीछे चल रही थीं, तभी पिंडली में चोट के कारण सानिया को मुकाबले से हटना पड़ा। 
 
हालांकि ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले सानिया ने किचेनोक के साथ होबार्ट इंटरनेशनल का खिताब जीता था। होबार्ट से पहले सानिया आखिरी बार 2017 में चीन ओपन में खेलने उतरी थीं। इसके बाद उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेट शोएब मलिक के बेटे को जन्म दिया था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी