माधवन के बेटे ने तैराकी में तोड़ा राष्ट्रीय जूनियर रिकॉर्ड, जीता गोल्ड (Video)

Webdunia
सोमवार, 18 जुलाई 2022 (16:10 IST)
भुवनेश्वर: बॉलीवुड स्टार आर. माधवन के बेटे वेदांत माधवन ने रविवार को जूनियर राष्ट्रीय तैराकी चैम्पिनशिप में ग्रुप-ए लड़कों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया। अभिनेता आर माधवन के बेटे वेंदात ने 16:01.73 सेकंड के समय से राज्य के अपने साथी अद्वेत पेज द्वारा 2017 में बनाए गए 16:06.43 सेकंड के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

महाराष्ट्र की ओर से हिस्सा ले रहे वेदांत ने कर्नाटक के अमोघ आनंद वेंकटेश (16:21.98 सेकंड) और बंगाल के शुभोजीत गुप्ता (16:34.06) को पीछे छोड़ा जिन्होंने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते। 400 मीटर फ्रीस्टाइल ग्रुप दो बालिका वर्ग में कर्नाटक की हर्षिका रामचंद्रन ने 4:29.25 सेकंड के समय से नया मीट रिकॉर्ड बनाया।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख