पिछड़ने के बाद भी 3-1 से जापान को हराया, विश्वकप में भारत रहा 9वें पायदान पर

Webdunia
गुरुवार, 14 जुलाई 2022 (12:50 IST)
टेरेसा: नवनीत कौर के दो गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को 3-1 से हराया लेकिन FIH महिला विश्व कप में निराशाजनक नौवें स्थान पर रही।नवनीत ने 30वें और 45वें मिनट में गोल दागे जबकि दीप ग्रेस इक्का ने 38वें मिनट में गोल किया।

जापान के लिये एकमात्र गोल यू असाइ ने 20वें मिनट में दागा।पहले क्वार्टर के पहले पांच मिनट में दोनों टीमों ने बराबर हमले बोले लेकिन गोल नहीं कर सकी।

दूसरे हाफ में भारत ने काफी आक्रामक शुरूआत की और छठा पेनल्टी कॉर्नर बनाया लेकिन एक बार फिर मौका गंवा दिया।इक्का ने हालांकि भारत को मिले एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर बढत दिलाई। तीसरे क्वार्टर में नवनीत ने दूसरा गोल दागा।चौथे क्वार्टर में जापान ने वापसी की काफी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख