शुरुआती कारोबार में गिरावट से उबरा Share Bazaar, बढ़त में रहे Sensex और Nifty

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 15 अक्टूबर 2025 (11:31 IST)
Share Market Update News : भारतीय शेयर बाजारों में लगातार 2 दिनों की गिरावट के बाद आज तेजी लौटी। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 550 अंकों से अधिक उछल गया, वहीं निफ्टी बढ़कर 25300 के पार पहुंच गया। ग्लोबल बाजारों में तेजी से भी भारतीय शेयर बाजारों को सपोर्ट मिला। एशियाई शेयर बाजारों में साउथ कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225, शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग सभी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। वहीं वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स भी सुबह के कारोबार में हरे निशान में थे।

खबरों के अनुसार, भारतीय शेयर बाजारों में लगातार 2 दिनों की गिरावट के बाद आज तेजी लौटी। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 550 अंकों से अधिक उछल गया, वहीं निफ्टी बढ़कर 25300 के पार पहुंच गया। ग्लोबल बाजारों में तेजी से भी भारतीय शेयर बाजारों को सपोर्ट मिला।
ALSO READ: Share Bazaar में आई तेजी, Sensex 398 अंक उछला, Nifty 25100 के पार
एशियाई शेयर बाजारों में साउथ कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225, शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग सभी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। वहीं वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स भी सुबह के कारोबार में हरे निशान में थे। सेंसेक्स 555.45 अंकों की तेजी और निफ्टी 175.30 अंकों की उछाल के साथ कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार में आज की तेजी के पीछे सबसे बड़ी वजह अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल का एक बयान रहा। पॉवेल ने संकेत दिया है कि अमेरिकी लेबर मार्केट कमजोर है और इकोनॉमी स्थिर हो रही है। आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में जबरदस्त तेजी नजर आई। आईटी, बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर में अच्छी तेजी रही।
ALSO READ: Share Bazaar लगातार तीसरे दिन चढ़ा, Sensex 583 अंक उछला, Nifty भी 25 हजार के पार
हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स में आज 1.10% की तेजी के चलते कारोबार 25,720 के स्तर पर दिखाई दिया है। भारतीय रुपया बुधवार को अपने रिकॉर्ड निचले स्तर से 88 पैसे मजबूत होकर 87.93 रुपए प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 0.19% गिरकर 62.27 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया।
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी