अक्षय तृतीया पर भगवान विष्णु को लगाएं सत्तू का भोग, नोट कर लें लड्‍डू बनाने की सरल रेसिपी

Sattu Laddu Recipe
 
सामग्री : 250 ग्राम सत्तू का आटा (Sattu Flour), 250 ग्राम शकर का बूरा, 100 ग्राम घी, 1 चम्मच पिसी इलायची, 1/4 कटोरी मेवे की कतरन।
 
विधि : एक बड़ी परात में सत्तू (Sattu Flour) का पूरा आटा छान लें। अब घी को पिघाल कर सत्तू के आटे में घी, शकर का बूरा और पिसी इलायची डालें और मिश्रण को हाथ से एकसार कर लें। अब इसमें मेवे की कतरन डालें और अपनी पसंद के अनुसार गोल-गोल लड्‍डू बना लें। 
 
अब नैवेद्य के रूप में इन सत्तू के लड्डूओं से भगवान को भोग लगाएं। अगर आप चाहे तो हर लड्‍डू पर एक-एक बादाम अलग से चिपका कर भी बना सकती है। 

ALSO READ: सत्तू कैसे बनाएं, पढ़ें आसान विधि

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी