शीतला सप्तमी व्यंजन : क्रिस्पी मीठे गुलगुले

सामग्री : 
 
250 ग्राम गेहूं का आटा, एक छोटा चम्मच चावल का आटा, 100 ग्राम शक्कर, एक चम्मच इलायची पावडर, एक छोटी चम्मच खसखस, तलने के लिए तेल। 
 
विधि : 
 
सबसे पहले आटे में शक्कर डालकर उसका गाढ़ा घोल करके आधे घंटे के लिए रख दें। फिर उसमें इलायची पावडर, खसखस के दाने डालकर मिश्रण को एकसार कर लें। 
 
अब एक कड़ाही में तेल गरम करके गोल-गोल क्रिस्पी पकौड़े तल लें। लीजिए तैयार है क्रिस्पी मीठे गुलगुले पुए। यह पश्चिमी उत्तरप्रदेश का पसंदीदा व्यंजन हैं। जो स्वाद में बेहद स्वादिष्ट होता है। इसे जब मन चाहे तब बनाए, खुद भी खाए और दूसरों को भी खिलाएं।  

- आरके 


 
यह भी पढ़ें.. 
 
5 मनभावन व्यंजन, पढ़ें सरल विधियां
 
मनभावन कूल-कूल ऑरेंज आइसक्रीम


 

वेबदुनिया पर पढ़ें