लजीज शाही वासंती हलवा

सामग्री : 
 
केसरिया कद्दू 500 ग्राम, 100 ग्राम मावा, 125 ग्राम शक्कर, 1 चम्मच इलायची पावडर, कटे मेवे पाव कप, 1 चम्मच घी।
 
विधि : 
 
सबसे पहले कद्दू को छीलकर किस लें। अब एक कड़ाही में घी गरम करके कद्दू को भूनें। अब मावा डालें और कुछ देर तक भून लें। अब शक्कर डालें और निरंतर चलाते रहें। अच्छी तरह पका लें। गाढ़ा होने पर गैस बंद कर दें। अब मेवे व इलायची डाल दें। लजीज लजीज शाही वासंती हलवा गरमा-गरम परोसें। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें