जुबली हिल्स में ऑटो में घूमे राहुल गांधी, तेलंगाना में कांग्रेस का आखिरी दांव

मंगलवार, 28 नवंबर 2023 (12:42 IST)
Telangana election news : पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को तेलंगाना के जुबली हिल्स में ऑटो चालकों और स्वच्छता कर्मचारियों के साथ बातचीत की। इसके बाद उन्होंने एक ऑटो रिक्शा में सवारी की। इस दौरान पूर्व क्रिकेटर और जुबली हिल्स से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी भी उनके साथ थे।
 
एक ऑटो ड्राइवर ने राहुल गांधी को बताया कि ऑटो हम दूसरे शहर से ऑटो लाकर किराये से चलाते हैं, इसमें डीजल और किराया देने के बाद हमारे पास पैसे नहीं बचते। हमारा गुजारा बहुत मुश्किल से हो रहा है। KCR सरकार ने हमें मदद देने की बात की थी, लेकिन कुछ नहीं किया।
 

हम दूसरे शहर से ऑटो लाकर किराये से चलाते हैं, इसमें डीजल और किराया देने के बाद हमारे पास पैसे नहीं बचते।

हमारा गुजारा बहुत मुश्किल से हो रहा है। KCR सरकार ने हमें मदद देने की बात की थी, लेकिन कुछ नहीं किया।

: ऑटो ड्राइवर ने @RahulGandhi जी से अपनी समस्या बताई

Telangana pic.twitter.com/h0XRojLT4x

— Congress (@INCIndia) November 28, 2023
बातचीत के दौरान एक महिला सफाईकर्मी ने राहुल गांधी से कहा कि हम सुबह 03:30 बजे उठते हैं और काम करने के लिए 6 किमी. दूर जाते हैं। 12 घंटे काम करते हैं, साफ-सफाई के काम में कई बार तबीयत भी बिगड़ जाती है लेकिन आज तक हमें परमानेंट नहीं किया गया।
 
खाना डिलीवर करने वाले फिरोज खान ने राहुल को बताया कि हम सबको खाना खिलाते हैं, लेकिन खुद 4-5 बजे खाना खाता हैं।

'हम सबको खाना खिलाते हैं, लेकिन खुद 4-5 बजे खाना खाता हैं।'

- फिरोज खान जी

जब खाना डिलीवर करने वाले फिरोज ने @RahulGandhi जी से बताई अपनी समस्या.

Telangana pic.twitter.com/0hrTkDV6pX

— Congress (@INCIndia) November 28, 2023
 
राहुल ने गिग श्रमिकों से कहा कि राजस्थान में हमने गिग वर्कर्स की एक कैटेगरी बनाई है। उसमें जब भी कोई आर्डर आता है, उसका कुछ पैसा कंपनी की ओर से आपकी सोशल सिक्योरिटी जैसे- इंश्योरेंस, पेंशन में चला जाता है। उसी तरह तेलंगाना में कांग्रेस सरकार बनने के बाद आपकी बातचीत यहां के मुख्यमंत्री और कैबिनेट के साथ कराएंगे और आपकी समस्या का हल निकालेंगे।
उल्लेखनीय है कि आज तेलंगाना में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। राज्य में 30 नवंबर को मतदान होना है। मतगणना 3 दिसंबर को होगी।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी