मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (17 अप्रैल)

WD
WD
ज़ी सिनेमा (Zee Cinema) रात 9.00 बजे
नो प्रॉब्लम (कॉमेडी): यश और राज बचपन के दोस्त हैं और छोटे मोटे चोर हैं। राज अपराध की दुनिया से बाहर निकलना चाहता है। यश हर बार कुछ ऎसा करता है जिसकी वजह से राज अपराध करना छोड़ नहीं पाता।
कलाकार: संजय दत्त, सुनील शेट्टी, कंगना, अक्षय खन्ना निर्देशक: अनीस बज्मी

ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
चांदनी चौक टू चाइना (कॉमेडी): सिद्धू का दोस्त उसे यह कहकर बेवकूफ बनाता है कि सिद्धू किसी चीन शासक का दूसरा जन्म है। सिद्धू दोस्त की बात मानकर चीन चला जाता है। जहां उसे कई चुनौतीयों का सामना करना पड़ता है।
कलाकार: अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण निर्देशक: निखिल अडवानी

स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
जांबाज की जंग (एक्शन): रामबाबू अपने माता पिता का लाड्ला और बिगड़ैल बेटा है। जब वह एक मेडिकल स्टूडेंट नंदीनी के प्यार में पड़ जाता है तब उसकी जिंदगी बदल जाती है। रामबाबू नहीं जानता कि नंदीनी एक गैंगस्टर को मारने के मिशन पर है।
कलाकार: गोपीचंद, दीक्षा सेठ, नसीर निर्देशक: बी वी एस रवि

स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
7 खून माफ (मिस्ट्री): सुसेन प्यार पाना चाहती है और इसके लिए वह किसी भी हद तक जा सकती है। प्यार पाने के इस सफर में वह कई आदमियों के साथ शादी करती है। क्या उसकी यह तलाश कभी पूरी हो पाएगी?
कलाकार: प्रियंका चोपड़ा, नील नितिन मुकेश, जॉन अब्राहम निर्देशक: विशाल भारद्वाज

फिल्मी (Filmy) रात 9.30 बजे
जो बोले सो निहाल (एक्शन): पंजाब पुलिस के एक कांस्टेबल निहाल सिंह की जिंदगी एक आतंकी रोमियो से मिलने के बाद बदल जाती है। रोमियो की मदद करने के इल्जाम में उसे उसकी ड्यूटी से हटा दिया जाता है।
कलाकार: कमल खान, नुपूर मेहता, सनी देओल निर्देशक: राहुल रावेल

वेबदुनिया पर पढ़ें