ज़ी सिनेमा (Zee Cinema) रात 9.00 बजे खलनायक (एक्शन): पुलिस इंस्पेक्टर राम बड़ी मशक्कत के बाद एक खूंखार अपराधी बल्लू को पकड़ लेता है। बल्लू के सभी राज जानने के लिए राम अपनी प्रेमिका गंगा को बल्लू से मिलवाता है। बल्लू, गंगा के प्यार में पड़ जाता है मगर जब उसे गंगा की असलियत का पता चलता है, तो वह और भी खूंखार हो जाता है। कलाकार: माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त निर्देशक: सुभाष घई
ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे गुलाल (ड्रामा): एक लॉ स्टूडेंट दिलीप को जडवाल का गैंग परेशान करता है। दिलीप अपने अपमान का गैंग से बदला लेता चाहता है। अपमान का बदला लेते हुए वह राजनीति में फंस जाता है। कलाकार: राज सिंह चौधरी, के के मेनन निर्देशक: अनुराग कश्यप
स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे मर मिटेंगे (एक्शन): टोनी, निहारिका को गुंडों से बचाता है और उसके प्यार में पड़ जाता है। कुछ दिनों बाद एक लड़की चित्रा टोनी को किसी का खून करते देख लेती है। चित्रा इस बात से अनजान है कि टोनी ने जिस आदमी को मारा वह सच का दुश्मन था। कलाकार: तमन्ना भाटिया, प्रकाश राज, एन टी आर राव जूनियर निर्देशक: रेड्डी सुरेंदर
स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे जोड़ी ब्रेकर्स (रोमांस): सिड एक कुंवारा लड़का है जो लोगों को तलाक दिलाने में मदद करता है। सिड को सोनाली उसकी बिजनेस पार्टनर के रूप में ज्वाइन करती है। कुछ समय बाद दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। कलाकार: बिपाशा बसु, माधवन, हेलेन निर्देशक: अश्विनी चौधरी
फिल्मी (Filmy) रात 9.30 बजे इंसाफ मैं करूंगा (क्राइम): कैप्टन रवि खन्ना अपनी पत्नी की मौत से दुखी रहने लगता है। वह अपनी पत्नी की मौत के जिम्मेदार व्यक्ति को खोज कर उसे मौत के घाट उतार देना चाहता है। कलाकार: राजेश खन्ना, टीना मुनीम, शक्ति कपूर निर्देशक: शिबू मित्रा