राजा चौधरी ने की विवादों से तौबा

कई बार विवादों में पड़ चुके टेलीविजन अभिनेता राजा चौधरी, सुधर चुके हैं। राजा ने कहा कि अब वे भविष्य में विवादों से बचने की उम्मीद कर रहे हैं।
PR
PR

उन्हें शायद यह समझ आ गया है कि विवादों के कारण सुर्खियां में बने रहने से उनके करियर को कुछ खास नहीं मिलने वाला। उन्होंने अब इन विवादों से अपना पीछा छुड़ाने की पूरा फैसला कर लिया है।

‘योर ऑनर’, ‘डेडी समझा करो’, ‘चन्द्रकांता’ और ‘आने वाला पल’ जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुके राजा चौधरी ने रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीजन 2 में भी भाग लिया था।

राजा, अपनी पूर्व पत्नी टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी के बॉयफ्रेंड अभिनव कोहली से दुर्व्यवहार के लिए लंबे समय तक खबरों की सुर्खियों में रहे थे। कई बार उन्हें लड़ाई और मारपीट के इल्जामों में गिरफ्तार भी किया जा चुका है। मगर अब तंग आकर उन्होंने विवादों से तौबा कर ली है।

इन दिनों राजा ‘टोबा टेक सिंह’ नामक नाटक में शीर्षक भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस नाटक के प्रोड्यूसर एक एनजीओ चलाते हैं और इसके शो का पूरा पैसा उसी एनजीओ को जाता है। राजा को नाट्क की कहानी बड़ी अच्छी लगी इसलिए वे इसमें मुख्य किरदार अदा कर रहे हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें