Tokyo Olympics : सिल्वर जीतने पर रवि दहिया को बोले PM मोदी, खूब लड़े आपका जवाब नहीं

Webdunia
गुरुवार, 5 अगस्त 2021 (17:26 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक की कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले भारतीय पहलवान रवि दहिया को बधाई दी और कहा कि उनका जुझारूपन और उनकी दृढ़ता उत्कृष्ट हैं।
ALSO READ: Tokyo Olympics: पहलवान दीपक पुनिया के हाथ से फिसला कांस्य पदक
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि रवि कुमार दहिया एक शानदार पहलवान हैं। उनका जुझारूपन और उनकी दृढ़ता उत्कृष्ट हैं। तोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाइयां। उनकी इस उपलब्धि पर भारत को गर्व है।’’
ALSO READ: ओलंपिक में हार के बाद हॉकी खिलाड़ी के घर के बाहर मना रहे थे जश्न, 1 आरोपी गिरफ्‍तार
दहिया गुरुवार को स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए। पुरुषों के 57 किग्रा भार वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता में रूसी ओलंपिक समिति के जावुर युवुगेव से हारकर उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
 
निशानेबाज अभिनव बिंद्रा भारत की तरफ से ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी थे। उन्होंने बीजिंग ओलंपिक 2008 में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में सोने का तमगा हासिल किया था।
 
कुश्ती में भारत का यह दूसरा रजत पदक है। इससे पहले सुशील कुमार लंदन ओलिंपिक 2012 के फाइनल में पहुंचे थे लेकिन उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा था।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख