Budget 2020 : निर्मला सीतारमण ने दिया सबसे लंबा बजट भाषण, 2 घंटे 40 मिनट तक लगातार बोलीं देश की पहली महिला वित्तमंत्री

शनिवार, 1 फ़रवरी 2020 (13:42 IST)
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2020-21 के लिए बजट पेश करते हुए अब तक का सबसे लंबा बजट भाषण दिया। वे इंदिरा गांधी के बाद लगातार दूसरी बार बजट पेश करने वाली पहली महिला वित्त मंत्री हैं। इससे पहले सबसे ज्‍यादा देर तक बजट भाषण का रिकॉर्ड जसवंत सिंह के नाम था। उन्होंने 2003 में अपना बजट पेश करने के लिए 2 घंटे 13 मिनट का समय लिया था।
 
सबसे ज्यादा शब्द के मामले में अरुण जेटली तीसरे नंबर पर हैं। उनका 2017 में बजट भाषण 18,604 शब्दों का था। 2015 में जेटली का बजट भाषण 18,122 शब्दों, 2018 में 17,991 और 2014 में 16,528 शब्दों का था।
 
वहीं 1977 में हिरूभाई एम पटेल ने अंतरिम बजट पेश करते हुए 800 शब्दों का सबसे छोटा बजट भाषण दिया था। मोरारजी देसाई ने सबसे ज्यादा 10 बार बजट पेश किया है। उनके बाद पी चिदंबरम हैं, जिन्होंने 9 बार बजट पेश किए हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी